Wednesday, May 14, 2025

मुज़फ्फरनगर में अवैध कब्जे पर चला प्रशासन का बुलडोजर

मोरना। सिकन्दरपुर में अवैध निर्माण पर प्रशासन द्वारा कार्रवाई की गयी। पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर द्वारा अवैध रूप से किया गया अस्थाई निर्माण हटाया गया। भोपा थाना क्षेत्र के गाँव सिकन्दरपुर में शनिवार को अवैध कब्जे पर प्रशासन द्वारा कार्रवाई की गयी है।

नायब तहसीलदार विपिन कुमार के नेतृत्व में खसरा नम्बर 324 में 39० वर्ग मीटर बंजर भूमि एवं खसरा नम्बर 325 में ०.268० हेक्टेयर खलिहान भूमि पर से अवैध कब्जे को जेसीबी मशीन द्वारा हटवाया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि तीन व्यक्तियों द्वारा किये गए अवैध कब्जे को राजस्व विभाग की टीम द्वारा हटवाया गया है। इस दौरान कानून गो सुनील कुमार शर्मा, हल्का लेखपाल अशोक कुमार व भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय