Saturday, April 19, 2025

मेरठ में अधिवक्ता को गोली मारी, मचा हड़कंप

मेरठ। जिले के कंकरखेड़ा में एक अधिवक्ता को गोली मार दी गई। गोली लगने से घायल हुए अधिवक्ता को अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़ित परिजन भी अस्पताल में पहुंच गए हैं।

 

 

मामला मेेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र का है। जहां एक अधिवक्ता को अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर उनको घायल कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोली लगने से घायल अधिवक्ता को अस्पताल पहुंचाया और उनके परिजनों को इसकी जानकारी दी।

 

 

बताया जाता है कि अधिवक्ता अजय गोयल रात में अपनी पत्नी के साथ  दुकान में समान खरीदने गए थे। इस दौरान माॅडल टाउन के पास एक दुकान पर लड़कों के बीच मारपीट हो रही थी। इस दौरान दोनों गुटों के बीच गोली चली और एक गोली अधिवक्ता अजय गोयल को लग गई। गोली लगने से अधिवक्ता अजय गोयल वहीं गिर गए।

 

 

अधिवक्ता को गोली लगते ही मौके पर भगदड़ और चींख पुकार मच गई। लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने अधिवक्ता को अस्पताल पहुंचाया और उनके परिजनों को भी इसकी जानकारी दी।

यह भी पढ़ें :  आईपीएल के फैन पार्क में मेरठ भी शामिल, हर चौका—छक्का बढ़ाएगा क्रिकेट फैंस की धड़कन
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय