Monday, February 24, 2025

देवबंद में दो पक्षों में विवाद के बाद ग्रामीण को गोली मारकर किया घायल, एक गिरफ्तार,साथी फरार

देवबंद (सहारनपुर)। देवबंद कोतवाली क्षेत्र के गांव नंगली नूर में दो पक्षों में विवाद के बाद ग्रामीण को गोली मारकर घायल कर देने के मामले में पुलिस ने आज एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार अभियुक्त का एक साथी अभी भी फरार है।
देवबंद कोतवाली निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि बीते दिन गांव नगली नूर में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद विवाद हो गया था। जिसमें सोनू पुत्र विनोद को पैर में गोली मारकर घायल कर दिया गया था। जिसके बाद हमलावर फरार हो गए थे।
सोनू की तहरीर पर गांव के ही निखिल पुत्र मैनपाल और अमित पुत्र नवाब के खिलाफ धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस टीम ने आज वांछित अभियुक्त अमित को गांव बाबूपुर नगली की ओर जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त अमित के पास से तमंचा और जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर उपरोक्त मुकदमे में धारा 3/25/27 आयुध अधिनियम की वृद्धि की गयी है।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय