Thursday, May 8, 2025

सहारनपुर में मामूली कहासुनी के बाद एक युवक ने अपने चाचा की चाकू मारकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार 

सहारनपुर। जनपद सहारनपुर में मामूली कहासुनी के बाद एक युवक ने बीती रात अपने चाचा की चाकू मारकर हत्या कर दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सहारनपुर जनपद के जनकपुरी थाना क्षेत्र में एक युवक ने मामूली कहासुनी के बाद अपने चाचा की चाकू मारकर हत्या कर दी। बताया गया कि युवक ने सोमवार देर रात वारदात को अंजाम दिया। जहां कहासुनी के बाद युवक ने चाचा पर चाकू से वार कर डाले।
परिजनों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गई। वहीं पुलिस ने मौके पर आरोपी भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार देवी सिंह (46) पुत्र स्वर्गीय अमर सिंह की उसके भतीजे राहुल (24) पुत्र बबली कश्यप ने चाकू मारकर हत्या कर दी। मृतक देवी सिंह और आरोपी राहुल में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी।
अचानक बात इतनी बढ़ गई कि राहुल आपा खो बैठा और चाचा देवी सिंह के पेट में चाकू मार दिया। परिजनों द्वारा घायल देवी सिंह को आनन-फानन में जिला चिकित्सालय भर्ती कराया गया, जहां पर डॉक्टर ने देवी सिंह को मृतक घोषित कर दिया। थाना जनकपुरी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक देवी सिंह रंग पुताई (पेंट) कार्य करता था। मृतक की पत्नी पारो देवी व दो बेटे शुभम (20) व शिवम(17) है। बड़ा बेटा शुभम मजदूरी करता है। छोटा बेटा शिवम कक्षा 10 का छात्र है। वही आरोपी राहुल भी दिहाड़ी मजदूरी करता है।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय