Thursday, May 15, 2025

सहारनपुर में सहकारी चीनी मिल में दो कर्मचारियों के बीच कहासुनी के बाद एक युवक ने दूसरे को गोली मारी

सहारनपुर (सरसावा)। सहकारी चीनी मिल सरसावा के टाइम ऑफिस में ठेका प्रथा पर काम कर रहे दो कर्मचारियों के बीच कहासुनी के बाद एक युवक ने दूसरे को गोली मार दी। घायल युवक को पुलिस ने राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी है। किसान सहकारी चीनी मिल सरसावा में टाइम ऑफिस में ठेके पर रखे दो कर्मचारियों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मामला इतना बढ़ा की युवक रितिक निवासी ग्राम सलूनी ने दूसरे कर्मचारी सोबिन निवासी ग्राम खंडवा थाना नकुड़ पर गोली चला दी। गोली युवक के हाथ को चीरती हुई पेट में जा लगी। गोली चलते देख टाइम ऑफिस में अफरा-तफरी मच गई। सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में भी रिकॉर्ड हो गई। सूचना मिलने पर सरसावा पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
बताया जाता है कि दोनों युवकों के बीच कुछ समय पहले कहासुनी हुई थी। सरसावा थाने के प्रभारी निरीक्षक सूबे सिंह ने बताया कि गोली मारने वाला युवक फरार है। अभी तक किसी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं आई है। मामले की जांच की जा रही है।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय