लखनऊ । रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सबसे पहले देश के ग्रामीण क्षेत्र के विकास की अगर किसी ने चिंता की तो वह हमारे प्रधानमंत्री रहे अटल जी ने की थी। वर्ष 2014 से 2024 तक मोदी सरकार ने लाखों करोड़ रुपये से ग्रामीण क्षेत्र का विकास किया है। आज भारत अर्थव्यवस्था के मामले में 11वें स्थान से ऊपर उठकर पांचवें स्थान पर आ गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने अब यह व्यवस्था कर दी है कि 12 लाख रुपये तक जिस किसी व्यक्ति की प्रति वर्ष आय है, उसे टैक्स नहीं देना होगा।
महाकुंभ पर भ्रामक वीडियो-फोटो पोस्ट करने के आरोप, 75 सोशल मीडिया अकाउंट्स पर हुई कार्रवाई
लखनऊ में विकास नगर के मिनी स्टेडियम में आयोजित 1028 करोड़ की विभिन्न परियाेजनाओं के लाेकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में रक्षामंत्री सिंह ने शुक्रवार काे कहा कि केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी जब भी लखनऊ आते हैं तो मैं कुछ मांगता हूं। आने वाले वक्त में भी लखनऊ के विकास के लिए मैं मांगने जा रहा हूं।
आज लखनऊ के लिए ऐतिहासिक दिन है। आज 440 करोड़ की लागत वाली दो फ्लाइओवरों का लोकार्पण भी किया गया है। ये दोनों फ्लाईओवर लखनऊ, सीतापुर और अयोध्या हाई-वे को जोड़ने का काम करेंगे। लखनऊ में बढ़ते वाहनाें की संख्या काे देखते हुए इन दोनों फ्लाईओवराें की आवश्यकता थी। पांच लाख रजिस्टर वाहनों की संख्या बढ़कर 29 लाख हो गयी है। इससे इस क्षेत्र में जाम की समस्या हाेने लगी। इन दोनों फ्लाईओवरों से जाम से निजात मिलेगी।
यूपी को महाकुम्भ से तीन लाख करोड़ का होगा आर्थिक लाभ, योगी ने जताई उम्मीद
1028 कराेड़ की परियाेजनाओं का लाेकार्पण एवं शिलान्यासकेन्द्रीय मंत्री गडकरी और मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ की माैजूदगी में रक्षा मंत्री सिंह ने अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ की जनता काे आज कई साैगात दीं। उन्हाेंने जाम से निजात दिलाने के लिए 04 लेन के दो फ्लाईओवर का उद्घाटन किया। इसमें 270 करोड़ की लागत से इंदिरा नगर सेक्टर 25-खुर्रमनगर-कल्याणपुर और 170 करोड़ की लागत से पॉलिटेक्निक-मुंशी पुलिया चौराहा फ्लाईओवर का निर्माण हुआ है। इसके अलावा 588 करोड़ की 114 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। कुल मिलाकर 1028 कराेड़ की विकास परियाेजनाओं का लाेकार्पण एवं शिलान्यास किया गया है।-