Monday, March 17, 2025

नोएडा में युवक की हत्या कर भूसे की टाल में लगा दी आग

नोएडा। थाना जारचा क्षेत्र के प्यावली गांव में एक युवक की हत्या कर अज्ञात बदमाशों ने उसके शव को भूसे की टाल  में रखकर आग लगा दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।

पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना जारचा क्षेत्र के प्यावली गांव मे भूसे की टाल में आज सुबह को एक युवक का अधजला शव पुलिस को मिला है। उन्होंने बताया कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि युवक की हत्या कर शव को जलाने का प्रयास किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मीडिया प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा।

उन्होंने बताया कि थाना फेस-2 क्षेत्र में आज एक अज्ञात व्यक्ति का शव पुलिस को मिला है। उन्होंने बताया कि मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय