Saturday, April 26, 2025

मेरठ बेगमपुल के बाद अब हापुड अड्डा चौराहा आटो/ई रिक्शा नो जोन घोषित

मेरठ। महानगर की बिगड़ी यातायात व्यवस्था को सुधारने की कवायद में जुटे यातायात पुलिस अधिकारी ने एक और नया फैसला किया है। शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू करने हेतु बेगमपुल चौराहे की तरह हापुड़ अडडा चौराहे को भी आटो/ई-रिक्शा के लिए नो-जोन घोषित किया गया है। यह व्यवस्था आज से तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। ई-रिक्शा/टैम्पों हेतु निम्नलिखित रूट व्यवस्था बनायी गयी है।

 

1.एल-ब्लॉक की तरफ से आने वाला ई-रिक्शा/टैम्पो इस्लामाबाद चौकी होते हुए गोला कुआं चौराहे से होते हुए हापुड़ अडडे से बेगमपुल की तरफ जायेगा।

[irp cats=”24”]

2.बेगमपुल से हापुड़ अडडा की तरफ से आने वाला ई-रिक्शा/टैम्पों सूरजकुण्ड मोड़ से मुड़कर हंस चौराहा की तरफ जायेगा।

3.गढ़ रोड़ से आने वाले ई-रिक्शा/टैम्पो नन्दन सिनेमा से आगे नहीं जायेंगे। नन्दन सिनेमा से ही यू-टर्न कर वापिस बेगमपुल जायेंगे।

4.हापुड़ अडडा चौराहा पूर्ण रूप से ई-रिक्शा/टैम्पो मुक्त नो-जोन चौराहा रहेगा।

5.यदि कोई टैम्पो/ई-रिक्शा उपरोक्त का उल्लघंन कर हापुड़ अडडा नो-जोन क्षेत्र में सवारी उतारता या बैठाता पाया गया तो उसके विरूद्ध सीज की कार्यवाही की जायेगी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय