Friday, April 11, 2025

उत्तर प्रदेश में बारिश के बाद बढ़ेगी सर्दी, गिरेगा तापमान, घना कोहरा भी करेगा परेशान

कानपुर। उत्तर प्रदेश में इन दिनों धूप ठीकठाक निकल रही है और दिन के तापमान भी लगभग सामान्य चल रहे हैं, लेकिन जल्द ही मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी पांच दिनों बाद कानपुर सहित उत्तर प्रदेश के अधिकांश जनपदों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार बन गये हैं। इससे गंगा के तराई वाले जनपदों में कोहरा भी घना रहेगा और सर्दी बढ़ेगी।

मोदी को अभी भी पसंद नहीं करते मणिशंकर अय्यर, बोले-सोनिया को नहीं पता था उन्हें कांग्रेस से निकालने का !

 

चन्द्रशेखर आजाद कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एस एन सुनील पाण्डेय ने शनिवार को बताया कि बीते दिनों पूर्वी हवाएं चल रही थी, जिससे तापमान में बढ़ोत्तरी देखी गई। हालांकि अब फिर हवाओं की दिशाएं पछुआ हो गई हैं, लेकिन पहाड़ों पर कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के चलते सर्दी पर अधिक असर नहीं पड़ रहा है। इससे दिन के तापमान लगभग सामान्य चल रहे हैं और धूप भी खिल रही है। आगामी पांच दिनों बाद पहाड़ों पर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है जिससे एक बार फिर उत्तर प्रदेश के मौसम में बदलाव होगा। कानपुर सहित उत्तर प्रदेश के अधिकांश जनपदों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना 26 से लेकर 28 दिसम्बर तक बन रही है। बारिश होने से सर्दी तेजी से बढ़ेगी और जनवरी माह तक जारी रहेगी। यही नहीं बारिश के बाद उत्तर प्रदेश के तराई जनपदों में घना कोहरा भी लोगों को परेशान करेगा।

मुज़फ्फरनगर में सिविल बार एसोसिएशन के चुनाव में 349 अधिवक्ताओं ने किया मतदान, मतगणना आज

 

यह भी पढ़ें :  दिल्ली में प्राइवेट स्कूलों और भाजपा के बीच गठजोड़ का 'आप' ने लगाया आरोप

 

उन्होंने बताया कि कानपुर में अधिकतम तापमान 24.4 और न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह की सापेक्षिक आर्द्रता 94 और दोपहर की सापेक्षिक आर्द्रता 43 प्रतिशत रही। हवाओं की दिशाएं उत्तर पश्चिम रही जिनकी औसत गति 1.2 किमी प्रति घंटा रही। दृष्यता सात सौ मीटर रही। आगामी पांच दिनों मे प्रातःकाल के समय हल्का कोहरा (हल्की धुन्ध) दिखाई देने के आसार हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय