Saturday, May 18, 2024

कृषि मन्त्री सूर्यप्रताप शाही ने शुकदेव मन्दिर में किये दर्शन

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मोरना। तीर्थनगरी शुकतीर्थ के श्रीशुकदेव आश्रम में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने स्वामी कल्याणदेव महाराज के समाधि मंदिर में श्रद्धा सुमन अर्पित किये तथा अक्षय वट वृक्ष की परिक्रमा कर श्रीशुकदेव मंदिर में पूजा-अर्चना की और पीठाधीश्वर स्वामी ओमानन्द महाराज से आशीर्वाद लिया। कृषि मंत्री ने कहा कि अयोध्या में पांच सौ वर्षों की दीर्घ प्रतीक्षा के बाद प्रभु रामलला बिराजे और भव्य राम मंदिर राष्ट्र को समर्पित किया है।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

 

मोदी और योगी के संकल्प से सनातन संस्कृति का वैभव है। योगी सरकार ने सूबे के तीर्थों के विकास को परिषद का गठन किया है, जिसमें पौराणिक शुकतीर्थ भी सम्मिलित है। पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद ने कृषि मंत्री को शॉल ओढ़ाकर राम मंदिर प्रतीक, शुकतीर्थ साहित्य तथा प्रसाद भेंट किया। इस अवसर पर कुंवर देवराज पंवार, ओमदत्त देव, शरद शर्मा, कथा व्यास अचल कृष्ण शास्त्री, प्राचार्य गिरीश चंद्र उप्रेती, अरुण धीमान आदि मौजूद रहे। ग्राम फिरोजपुर में किसान प्रमोद बालियान के आवास पर भाजपा के विकसित भारत संकल्प कार्यक्रम के अन्तर्गत आयोजित किसान चौपाल में प्रदेश के कृषि एवं कृषि शिक्षा मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि खेती में रासायनिक पदार्थों व पेस्टीसाईड का प्रयोग किया जा रहा है, जिस कारण हमारी भूमि की गुणवत्ता व उर्वराशक्ति कम होती जा रही है, जिससे पशुओं में भी अनेक प्रकार की बीमारियां हो गयी हैं। खेतों के भीतर रासायनिक पदार्थों का इस्तेमाल होने से जलीय जीव जन्तुओं व मानव जीवन पर भी हानिकारक प्रभाव पडा है। कीटनाशक और रासायनिक उर्वरकों के अधिक प्रयोग से मानव जीवन आज संकट में है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्राकृतिक खेती की एक योजना आरम्भ की है। साथ साथ गंगा के भीतर जो प्रदूषण लगातार हो रहा है।

 

जलीय जीव जन्तुओं की रक्षा के लिए नमामि गंगे परियोजना का आरम्भ किया तथा कलस्टर बनाकर ये प्रयास किया जा रहा है कि किसानों को जागरूक किया जाए व जैविक खेती कैसे की जाए, उसके लिए किसानों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सरकार की ओर से किसान को सहायता उपलब्ध कराई जाती है। एक कलस्टर के पर तीन साल के भीतर सरकार लगभग 1० लाख रूपये खर्च करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा के संकल्प पत्र में क्या क्या शामिल किया जाए, इसको लेकर जनता से सुझाव प्राप्त करने के उद्देश्य से गांव गांव जा रहे हैं। इस अवसर पर वीरपाल सिंह प्रधान राजकुमार, नेमपाल सिंह, विनोद शर्मा, मदन प्रधान, योगेश बालियान, राजपाल सैनी आदि मौजूद रहे।

 

जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया कृषि मंत्री का स्वागत- जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल के आवास पर भाजपा नेताओं द्वारा कृषि मन्त्री सूर्य प्रताप शाही का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने मंत्री को श्रीराम की मूर्ति भेंट की। वहीं मोरना में भी पूर्व प्रधान महक सिंह के आवास पर भी भाजपाईयों ने कृषि मंत्री का स्वागत किया।
इस दौरान जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी,जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, ब्लॉक प्रमुख अनिल राठी, रामकुमार शर्मा, वीरपाल सहरावत, अरुण पाल, युवा भाजपा नेता प्रदीप निर्वाल, आशीष निर्वाल, विजय राठी,तरूण धीमान, महिपाल राठी, रविन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय