Wednesday, May 8, 2024

चंद्रशेखर आजाद पर हमले को लेकर अखिलेश हुए हमलावर, बोले- भाजपा राज में अब जनप्रतिनिधि भी सुरक्षित नहीं

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद पर हुए जानलेवा हमले की घटना को निंदनीय बताया है। उन्होंने भाजपा राज में जनप्रतिनिधि की सुरक्षा को लेकर घेरा है। वहीं सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने भी इस हमले पर ट्वीट कर सरकार कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

अखिलेश यादव ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर कहा कि सहारनपुर के देवबंद में आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रशेखर आज़ाद पर सत्ता संरक्षित अपराधियों के द्वारा जानलेवा हमला घोर निंदनीय एवं कायरतापूर्ण कृत्य है। बीजेपी राज में जब जनप्रतिनिधि ही सुरक्षित नहीं तो आम जनता का क्या होगा? यूपी में जंगलराज है!

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

विपक्ष सत्ता और अपराधियों दोनों के निशाने पर
चंद्रशेखर पर हमले पर सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव ने भी ट्वीट कर भाजपा सरकार पर लिखा हमला किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराधियों के हौंसले बुलंद हैं। अराजक तत्व हदों-सरहदों को तोड़ने लगे हैं। यूपी में विपक्ष अब सत्ता-अपराधियों दोनों के निशाने पर है। चंद्रशेखर पर जानलेवा हमला एक अलार्म है। खोखले हो चुके कानून व्यवस्था के लिए यह एक अलार्म है।

उल्लेखनीय है कि बुधवार को चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर उस वक्त फायरिंग कर दी गई जब वह सहारनपुर से देवबंद से गुजर रहे थे। हमलावरों ने कई राउंड फायरिंग की जिसमें आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर को गोली लगी है। वही गाड़ियों पर भी कई गोली के निशान मिले हैं। पुलिस इस मामले में गहन छानबीन में जुट गई है। वही चंद्रशेखर आजाद को घायल हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों द्वारा उन्हें खतरे से बाहर बताया जा रहा है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय