Thursday, April 17, 2025

अखिलेश ने बुनियादी समस्याओं की अनदेखी कर परिवारवाद को द‍िया बढ़ावा – केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बुनियादी समस्याओं की अनदेखी कर परिवारवाद को बढ़ावा देना, उनकी असफलता का काला अध्याय है।

 

मुज़फ्फरनगर में मंसूरपुर में ट्रक लूटा, चालक में बंधक बनाकर सोंटा के जंगल में फेंका

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव को घेरते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव की कथनी और करनी में जमीन-आसमान का फर्क है। मुख्यमंत्री रहते उन्होंने कानून-व्यवस्था, विकास, सुशासन और सुरक्षा के मोर्चे पर फेल होकर यूपी को अराजकता की आग में झोंक दिया। भर्तियों में भ्रष्टाचार, प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली, अपराधियों-माफियाओं का संरक्षण, दलितों-पिछड़ों के अधिकारों पर डाका और बुनियादी समस्याओं की अनदेखी कर परिवारवाद को बढ़ावा देना उनकी असफलता का काला अध्याय है।

 

सपा ने झंडे लगा रहे थे, ग्राम प्रधान समेत 11 नामजद व 26 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

 

फर्जी पीडीए (परिवार डेवलपमेंट एजेंसी) सपा को ले डूबा है। यूपी की बर्बादी और ‘समाप्त वादी पार्टी’ की दुर्दशा के लिए अकेले अखिलेश यादव जिम्मेदार हैं। जिनसे घर न संभला, वे प्रदेश क्या संभालते। इतिहास उन्हें यूपी के सबसे विफल मुख्यमंत्री के रूप में याद करेगा। ज्ञात हो क‍ि सपा मुखिया अखिलेश यादव ने एक जनसभा में कहा कि ‘हमारे कई साथियों ने बताया कि लखनऊ वाले एक बहुत बड़े मंत्री हैं, डिप्टी सीएम हैं।

 

उप्र के झांसी में मेडिकल कॉलेज में लगी आग, 10 नवजात बच्चों की मौत

 

उन्हें जब यह पता लगा कि सभा में कोई नहीं आया, तो सभा ही कैंसिल कर दी।’ सपा प्रमुख ने कहा कि ‘सुनने में आ रहा है कि ये सभा ही कैंसिल नहीं कर रहे। बल्कि भारतीय जनता पार्टी के जो मुख्यमंत्री हैं, उनकी कुर्सी गिराने के लिए सुरंग खोद रहे हैं। इसी को लेकर केशव ने भी अखिलेश पर पलटवार किया है।

यह भी पढ़ें :  शामली में सांसद इक़रा हसन ने बाबा साहब के योगदान को किया याद, विपक्ष पर बोला कड़ा हमला!"
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय