Friday, May 17, 2024

अखिलेश ने BJP पर साधा निशाना,बोले- भाजपा सरकार से समाज का हर वर्ग परेशान

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

फिरोजाबाद। लोकसभा चुनाव से पूर्व शुक्रवार को फिरोजाबाद पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बागी पूर्व विधायक से मुलाकात कर उनकी पार्टी में वापसी कराई। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर भी निशाना साधा।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शुक्रवार को फिरोजाबाद पहुंचे। पूर्व मुख्यमंत्री सबसे पहले नगला बरी स्थित बागी हुए सपा के पूर्व विधायक अजीम भाई के आवास गए। जहां उन्होंने पूर्व विधायक से बात कर पूर्व विधायक उनकी पत्नी व कार्यकर्ताओं की समाजवादी पार्टी में पुनः वापसी कराई। सपा सुप्रीमो के अखिलेश यादव के साथ पूर्व विधायक अजीम भाई ने भी गिले शिकवे दूर किए। काफी देर तक बातचीत हुई। अजीम अपने समर्थकों संग फिर से सपा में आ गए। अखिलेश यादव इसके बाद बहुजन समाज पार्टी छोड़कर समाजवादी पार्टी में आए मुकेश उर्फ टीटू के आवास पर सैलई पहुंचे। यहां पर उनसे काफी देर तक बातचीत की। मुकेश उर्फ टीटू बसपा के जिलाध्यक्ष है और हाल ही में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ में उन्हें सदस्यता ग्रहण कराई थी।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री एफएम रायल में आयोजित सपा के पूर्व विधायक रमेश चंद्र चंचल के बेटे के शादी समारोह में भाग लेने पहुंचे। जहां उन्होंने वर-वधू को आशीर्वाद दिया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से रूबरू होते हुए भाजपा सरकार पर प्रहार किए। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने का वायदा किया था जो पूरा नहीं किया। नौजवानों को नौकरी नहीं मिल रही। महंगाई चरम सीमा पर है। भाजपा सरकार में किसान, नौजवान के साथ हर वर्ग परेशान है।

उन्होंने राहुल गांधी की यात्रा में शामिल होने के सवाल पर कहा कि वह यात्रा में उनके साथ शामिल होंगे। इसके साथ ही उन्होंने गठबंधन में राजा भैया की पार्टी के साथ ही अन्य दलों के शामिल होने के सवाल पर कहा कि भाजपा ने प्रत्येक दल को दो मंत्री बनाने का वायदा किया है। अब जिन दलों के मंत्री नहीं बन पाएंगे वह नाराज होंगे। यदि वह आईएनडीआईए गठबंधन के साथ आना चाहेंगे तो उनका स्वागत है। उन्होंने सभी जाति व वर्ग के लोगों के हितों की रक्षा के लिए जातीय जनगणना को भी जरूरी बताया। इस दौरान बड़ी संख्या में सपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय