Friday, March 28, 2025

अखिलेश ने बीआरडी अस्पताल को लेकर सरकार पर साधा निशाना

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गोरखपुर में बन रहे बीआरडी अस्पताल को लेकर सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने ट्वीट कर अस्पताल के 14 के बजाए 10 मंजिला बनाए जाने पर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है।

अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा कि ‘परिवार वालों के लिए बच्चों का क्या महत्व होता है, इस सोच के साथ सपा ने बाल रोग से ग्रसित गोरखपुर में 14 मंज़िला बीआरडी अस्पताल को बनाना शुरू किया था, जिसे 2017 में भाजपा सरकार ने घटाकर 10 मंजिला कर दिया। उसका काम अब भी अधूरा है। गोरखपुर को गोद लेने वाला भाजपा में कोई नहीं है क्या।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय