Tuesday, April 22, 2025

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा : योगी

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। 2025 तक भारत टीबी मुक्त हो जाएगा। टीबी हारेगा भारत जीतेगा। प्रधानमंत्री ने भारत को 2025 तक टीबी से मुक्त करने का जो संकल्प दिया था आज हम उसके नजदीक पहुंच चुके हैं।

मुख्यमंत्री योगी शुक्रवार को सिगरा स्थित रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में आयोजित तीन दिवसीय वन वर्ल्ड टीबी समिट को संबोधित कर रहे थे। समिट में भाग ले रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का स्वागत कर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. मनसुख मांडविया का आभार जताया। मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में टीबी बीमारी की रोकथाम के लिए विभिन्न केंद्रों पर डॉट्स का वितरण किया जा रहा है।

इंफ्लाटिस और एक्यूट इंफ्लाटिस के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। प्रदेश में संचारी रोग के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश भारत में सबसे ज्यादा आबादी वाला राज्य है। यहां 16.90 लाख मरीजों को डीबीटी के जरिए मदद पहुंचाई गई। 2.25 लाख मरीजों को गोद लिया गया। उन्हें पोषण सुविधा दिलाई गई। इसमें 70 फीसदी सही हो चुके हैं। प्रदेश में सरकार ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में अच्छा काम किया है।

यूपी में मृत्युदर में कमी आई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज स्टॉप टीबी कैंपेन का जो थीम दिया गया है, यह वास्तव में उनके संकल्पों को मजबूती प्रदान करने और उसे आगे बढ़ाने का है। मुख्यमंत्री ने कोरोना काल का उल्लेख कर कहा कि पहली बार देश में ऐसा हुआ है कि जब किसी महामारी के आने पर स्वदेशी वैक्सीन बनाया गया है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की जनता को मुफ्त में वैक्सीन लगाया गया है।

यह भी पढ़ें :  "कश्मीर में धरती हिली दो बार, अफगानिस्तान में भूकंप का दिखा असर"
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय