गाजियाबाद। बीजेपी विधायक नंद किशोर गुर्जर ने अनोखे तरीके से अपना विरोध जताया। उन्होंने सब्जी बेचकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर की और उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव (चीफ सेक्रेटरी) पर गंभीर आरोप लगाए।
गाजियाबाद के लोनी से विधायक नंद किशोर गुर्जर ने बाजार में जाकर सब्जी बेची। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं और स्थानीय प्रशासन की अनदेखी के कारण व्यापारी, किसान और आम जनता परेशान हैं। उन्होंने प्रशासन पर भ्रष्टाचार और अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि अधिकारी आम लोगों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
जिले के मुख्य मार्गों पर लगने वाले साप्ताहिक पैठ बाजारों को हटाए जाने के विरोध में लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर ने अनूठे तरीके से विरोध शुरू कर दिया। उन्होंने गुरुवार को लोनी में सब्जी का ठिया लगाकर सब्जी बेची। विधायक का सब्जी बेचने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो गया। जिसके बाद यह जिले में चर्चा का विषय बन गया।
गाजियाबाद के पैंठ बाजार बंद करने के आदेश के विरोध में लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर लोनी दो नंबर में नीलम फैक्टरी रोड पर सब्जी बेचने पहुंचे। उन्होंने सब्जी का ठिया लगाया। इस मौके पर विधायक ने पुलिस कमिश्नर और लखनऊ में बैठे अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए।
मुजफ्फरनगर के भी दो युवक अमेरिका से किये गए डिपोर्ट, सुनाई आपबीती, 104 भारतीयों को अमेरिका ने निकाला
विधायक ने बताया कि कमिश्नर द्वारा बाजार बंद करने के आदेश के बाद लोगों को व्यापार करने में परेशानी आ रही है। अब लोगों पर व्यापार नहीं है। लोग भुखमरी की कगार पर पहुंच गए हैं। कुछ व्यापारी उनसे मिलने उनके निवास पर पहुंचे थे। इसके बाद वह खुद अपनी सब्जी की दुकान लगाकर सड़क पर बैठ गए।
विधायक ने उत्तर प्रदेश के चीफ सेक्रेटरी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वे जनहित के मामलों में लापरवाही बरत रहे हैं। उन्होंने प्रशासन की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि व्यापारियों और किसानों की समस्याओं को नजरअंदाज किया जा रहा है, जिससे जनता को नुकसान उठाना पड़ रहा है।
ट्रंप ने दोहराया गाजा प्लान, कहा- लड़ाई के अंत में इजरायल अमेरिका को सौंप देगा क्षेत्र
नंद किशोर गुर्जर ने चेतावनी दी कि अगर प्रशासन ने जल्द ही स्थिति में सुधार नहीं किया, तो वे और बड़ा आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि वे हमेशा जनता के हक की लड़ाई लड़ते रहेंगे और अगर जरूरत पड़ी तो सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन भी करेंगे।