Thursday, July 25, 2024

अखिलेश यादव और डिंपल ने मैनपुरी में निकाली बेरोजगार बारात यात्रा, घर-घर मांगें वोट

मैनपुरी। समाजवादी पार्टी की मैनपुरी लोकसभा सीट से प्रत्याशी डिंपल यादव के समर्थन में कुरावली में शनिवार को एक विशाल जनसभा आयोजित की गई। देर शाम जनसभा के बाद सपा अध्यक्ष ने मैनपुरी की सड़कों पर डिंपल के समर्थन में बेरोजगार बारात यात्रा निकाली। उन्होंने घर-घर में महिलाओं और बुजुर्ग और युवाओं से वोट की अपील की।

अखिलेश यादव और डिंपल ने मैनपुरी में निकाली बेरोजगार बारात यात्रा
देर शाम सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने डिंपल यादव ने मैनपुरी में बेरोजगार बारात यात्रा निकाली। अपार भीड़ के साथ अखिलेश यादव प्रचार वाहनों पर सवार होकर पत्नी और सपा प्रत्याशी डिंपल के साथ निकले। इस दौरान पार्टी के नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ी। सड़कों पर घर-घर अखिलेश ने नेताजी मुलायम सिंह यादव के कार्यों और संघर्ष का हवाला देकर जनता से समर्थन मांगा। इस दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा नारेबाजी की जाती रही। अखिलेश ने अपने गढ़ में जीत के लिए पूरी ताकत झोंकते हुए दिखे। उन्होंने एक-एक घर में महिलाओं और पुरूषों, बुजुर्ग के साथ युवाओं से चुनाव में सपा का समर्थन करने के साथ-साथ डिंपल को वोट करने की अपील की। इस दौरान भारी संख्या में नौजवनों बेरोजगार बारात यात्रा में शामिल रहे।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

सपा और गठबंधन की सरकार बनने पर किसानों का कर्ज होगा माफ

बेरोजगार बारात यात्रा से पूर्व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कुरावली जनसभा में जनता को सम्बोधित करते कहा कि ये 2024 के लोकसभा का चुनाव ना केवल हमारा आपका चुनाव है बल्कि आने वाली पीढ़ियों का चुनाव है। उन्होंने कहा कि बीजेपी वालों के भाषण सुने होंगे वो बातें किस दिशा में जा रही है? जिनसे आम जनता का कोई लाभ नहीं हो रहा है ना उनके मुद्दे की बात है। बड़े-बड़े उद्योगपतियों का 16 लाख करोड़ कर्ज माफ कर दिया, इन्होंने नियम ये नहीं बनाया कि किसानों का कर्ज माफ हो जाए। हम अपने किसान भाइयों को भरोसा दिला के जा रहे हैं दिल्ली में समाजवादी पार्टी और इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा।

मिलेगी पक्की नौकरी

सपा अध्यक्ष ने कहा कि 4 जून को समाजवादियों की सरकार बनेगी, पहले दिन पक्की नौकरी, पक्की भर्ती की जाएगी। आरक्षण के हिसाब से सबको हक दिलाने का काम किया जाएगा। अखिलेश ने कहा कि दिल्ली में समाजवादी पार्टी और इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो किसानों को एमएसपी की कानूनी गांरटी दी जाएगी। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव मंच से मैनपुरी की जनता से प्रत्याशी डिंपल यादव के समर्थन में जनता से वोट अपील की।

ईवीएम से जीतकर ईवीएम हटा देंगे

अखिलेश यादव ने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मैं तमाम नौजवानों को बधाई देना चाहता हूं कि वो बुलडोजर के खिलाफ बेरोजगारों की बारात यात्रा निकाल रहें हैं। ये लड़ाई इतनी लंबी है कि ये संघर्ष चलता रहेगा। दुनिया के बहुत से देश ईवीएम की तरफ नहीं देख रहे हैं, हमने तय किया है ईवीएम से हराकर के ईवीएम हटा देंगे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,098FansLike
5,348FollowersFollow
70,109SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय