Wednesday, February 5, 2025

अखिलेश के करीबी ने सपा से किया किनारा, की पीएम मोदी की तारीफ़

मैनपुरी- समाजवादी पार्टी(सपा) प्रमुख अखिलेश यादव के बेहद करीबी माने जाने वाले आरसीएल ग्रुप के चेयरमैन मनोज यादव ने मंगलवार को सपा का दामन छोड़ दिया।
उन्होंने सपा में पारिवारिक कलह अधिक होने के साथ ही स्थानीय स्तर पर नेताओं द्वारा एक दूसरे की टांग खींचने का आरोप लगाया है।
शहर के स्टेशन रोड निवासी मनोज यादव दो दशक से सपा से जुड़े रहे हैं। वे 2016 में सपा के टिकट पर घिरोर के ब्लॉक प्रमुख भी रह चुके हैं। इसके बाद उन्होंने सक्रिय राजनीति से दूरी बना ली थी। वे पर्दे के पीछे से ही सपा की मदद कर रहे थे। उन्हें अखिलेश यादव का बेहद करीबी माना जाता है।


सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद दिसंबर 2022 में हुए लोकसभा उप चुनाव में डिंपल यादव के साथ भी उन्होंने सक्रिय भूमिका निभाई थी लेकिन मंगलवार को उन्होंने सपा से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा कि सपा अब जनता के लिए काम नहीं कर पा रही है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। बिना किसी पक्षपात के काम किया जा रहा है। उनकी कंपनी के पास भी पांच हजार करोड़ से अधिक के काम हैं। हालांकि वे भाजपा में जाएंगे या नहीं, इसका उन्होंने अभी खुलासा नहीं किया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय