Tuesday, April 29, 2025

आलिया भट्ट के ग्रांड फादर नरेन्द्र राजदान का निधन

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट के दादा नरेंद्र राजदान का निधन हो गया है। कुछ दिन पहले उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके फेफड़ों में इंफेक्शन होने के कारण इलाज शुरू हुआ था। उन्होंने 94 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। कुछ दिनों पहले तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसलिए आलिया ने अवॉर्ड समारोह के लिए विदेश जाने से मना कर दिया। नरेंद्र ने गुरुवार को अंतिम सांस ली। पिता के निधन के बाद सोनी राजदान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने अपने पिता की एक फोटो शेयर करते हुए इमोशनल पोस्ट लिखा है। कई लोगों ने इस पोस्ट पर कमेंट कर श्रद्धांजलि दी है।

आलिया ने सोशल मीडिया पर दादा के साथ एक वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो उनके 92वें जन्मदिन का था। इस वीडियो में वह केक काटते नजर आ रहे हैं। वीडियो में अभिनेता रणबीर कपूर भी नजर आ रहे हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय