Saturday, April 12, 2025

दिल्ली में कल से खुलेंगे सभी स्कूल, सुबह 9 से शाम 5 बजे के बीच होगा कक्षाओं का समय

 

नई दिल्ली। दिल्ली में सोमवार से सभी सरकारी और निजी स्कूल खुलेंगे। इन स्कूलों को हिदायत दी गई है कि कक्षाओं का समय सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे होगा। यह समय अवधि दो पालियों में चलने वाले स्कूलों पर भी लागू होगी।

दिल्ली में पांचवीं से ऊपर तक की कक्षाएं 10 जनवरी से चल रही हैं। पांचवीं तक के स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियां हैं या फिर कक्षाएं ऑनलाइन चल रही हैं। सोमवार से स्कूल नियमित तौर पर चलेंगे। इसी को देखते हुए दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय ने सर्कुलर जारी किया है।

इसमें कहा गया है कि सभी स्कूल 15 जनवरी से दोबारा कक्षाएं शुरू करें। इसमें नर्सरी और केजी की प्राथमिक कक्षाएं भी शामिल हैं। आदेश में कहा गया है कि धुंध के चलते सभी स्कूल सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक ही चलाए जाएं। इसमें दो पालियों में चल रहे स्कूल भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें :  एनआईए ने चंडीगढ़ ग्रेनेड हमले मामले में 6वें आरोपी को किया गिरफ्तार
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय