Friday, May 17, 2024

मदरसों के साथ शिशु मंदिरों की भी जांच कराए भाजपा सरकार- त्रिलोक त्यागी

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय संगठन महासचिव त्रिलोक त्यागी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की हालत खराब है। योगी जी रामराज की बात करते हैं, लेकिन मुझे लगता है कि रावण राज है। सरकार मदरसों की जांच कराती है। उन्हें शिशु मंदिरों की भी जांच करानी चाहिए।

शिक्षक विद्यालय नहीं आते हैं। आरोप लगाया कि सरकार मे किसान, मजदूर की अनदेखी हो रही है। खाद, बीज, सिंचाई आदि मंहगा हो जाने से खेती घाटे का सौदा साबित बन गई है। किसान का बकाया गन्ना भुगतान अभी तक नही हो पाया है, जिससे किसान परेशानी में हैं।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

रालोद कार्यालय पर राष्ट्रीय संगठन महासचिव त्रिलोक त्यागी ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर तंज कसे। उन्होंने कहा, छह वर्षों से किसानों को गन्ने का भुगतान समय पर नहीं हो रहा है। इसके बाद उन्हें लेट भुगतान पर मिलने वाला ब्याज भी नहीं दिया जा रहा है। इसका कारण है कि भाजपा सरकार मिल मालिकों से मिली हुई है। यह सच है कि किसान की आय वर्ष 2022 से लगातार घटती जा रही है। किसानों की खाद के कट्टे में भी पांच किलो वजन कम कर दिया गया है। हम मांग करते है कि जैसे केंद्र सरकार ने उद्योगपतियों का करोड़ो रुपया कर्जा माफ  किया है, वैसे ही किसानों को कर्जा भी सरकार माफ करें। शिक्षा माफिया के हाथो देश बेचा जा रहा है। हमारी मांग है कि सरकार मदरसों की तरह ही शिशु मंदिरों की जांच कराए। बेसिक विद्यालयों में सुधार की जरूरत है। वहां शिक्षक पढ़ाने नही जाते है, जिससे शिक्षा की जड़ कमजोर हो रही है और गरीब लोग महंगे स्कूलों में बच्चों को पढ़ाने का मजबूर है। कोई विरोध में बोलता है तो भाजपा सरकार बुलडोजर से डराती है।

इस अवसर पर रालोद विधान मंडल दल के नेता एवं विधायक राजपाल बालियान, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, नौशाद खान, अजीत राठी, प्रदेश महासचिव रामनिवास पाल, जिलाध्यक्ष संदीप सिंह, शालीन त्यागी आदि मौजूद रहे।
26 अक्टूबर को आएंगे जयंत चौधरी: विधानमंडल दल के नेता राजपाल बालियान ने बताया कि 26 अक्टूबर को मुजफ्फरनगर में रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी आ रहे हैं। वह सुबह 11:30 बजे बसेड़ा में खिलाड़ी अर्जुन देशवाल को सम्मानित करेंगे। इसके बाद बसेड़ा में विनित कुमार को तथा अंत में पुरबालियान में पहुंचकर खिलाडिय़ों को सम्मानित करेंगे। उनका लक्ष्य है कि वह खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाए।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय