Saturday, April 26, 2025

राष्ट्रीय लोकदल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित, अमीर आलम खां व रमा नागर को मिली अहम जिम्मेदारी

मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए मुजफ्फरनगर के दो दिग्गज नेताओं को अहम जिम्मेदारी सौंपी है, जिसमें पूर्व सांसद अमीर आलम खां को राष्ट्रीय महासचिव व जिला पंचायत की पूर्व चेयरमैन रमा नागर को राष्ट्रीय सचिव के पद से नवाजा गया है। त्रिलोक त्यागी को राष्ट्रीय महासचिव संगठन व राजकुमार सांगवान को भी राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है।

खतौली उप चुनाव के बाद विपक्षी दलों ने राष्ट्रीय राजनीति में गुर्जर समाज को अपने संगठन में महत्वपूर्ण दायित्व देना शुरू कर दिया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपनी घोषित राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मेरठ से पूर्व सांसद चौधरी हरीशपाल के बेटे नीरज पाल को राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया है। उसी क्रम में राष्ट्रीय लोकदल ने मीरापुर के विधायक चंदन चौहान को रालोद युवा विंग का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है।

उसी क्रम में  रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत चौधरी ने  अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में गुर्जर समाज को अपने संगठन में महत्वपूर्ण दायित्व दिया है, जिसमें डाक्टर यशवीर सिंह पूर्व अध्यक्ष भारतीय खादी निगम को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। साथ ही  रमा नागर पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत व पूर्व प्रशासक जिला सहकारी विकास संघ को पुन: राष्ट्रीय लोकदल का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय