Wednesday, April 2, 2025

अमित शाह आये थे कौशाम्बी, सपा की महिला विधायक की नजरबन्द, अखिलेश ने उठाये सवाल

लखनऊ/कौशाम्बी। सिराथू से समाजवादी पार्टी (सपा) की विधायक पल्लवी पटेल ने शुक्रवार को पुलिस पर घर में ही नजरबंद करने का आरोप लगाया है। बताया कि यह कार्रवाई तब की गई है जब वह जनपद दौरे पर आए गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहीं थी।

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन ने जानबूझ कर कार्यक्रम का उन्हें आमंत्रण नहीं दिया और घर पर पुलिस द्वारा नजरबंद कर पहरा रखा गया। बताया कि उनके आवास व कार्यालय के बाहर भी पुलिस का पहरा लगाया गया है।

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी की विधायक पल्लवी पटेल को नजरबंद किए जाने पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर नकारात्मक राजनीति करने का आरोप लगाया है।

अखिलेश यादव ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर कहा कि विपक्ष की एक महिला विधायक डॉ. पल्लवी

पटेल को अपने विधानसभा क्षेत्र कौशाम्बी के स्थापना दिवस पर जनता से न मिलने देने के लिए प्रशासन द्वारा नजरबंद करना, भाजपाई नकारात्मक राजनीति का बेहद संकीर्ण रूप है। कौशाम्बी की जनता लोकसभा चुनाव में भी भाजपा को बाहर का रास्ता दिखाएगी।

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह कौशाम्बी दौरे पर आए थे। उन्होंने शीतला धाम पहुंचकर कौशाम्बी महोत्सव का शुभारम्भ किया। इसके साथ ही 612.94 करोड़ लागत की 116 परियोजनाओं को गृहमंत्री ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुभारंभ किया। गृहमंत्री अमित शाह ने यहां जनसभा को सम्बोधित करते हुए इस बार 300 से अधिक लोकसभा सीटें जीतने और नरेन्द्र मोदी को एक बार फिर प्रधानमंत्री बनाने का विजय संकल्प जनता से लिया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय