Friday, April 25, 2025

पंजाब पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी,अमृतपाल का साथी पप्पलप्रीत सिंह पंजाब के होशियारपुर से गिरफ्तार

चंडीगढ़। पंजाब और दिल्ली पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में खालिस्तानी अमृतपाल के साथ फरार हुए उसके मीडिया सलाहकार पप्पलप्रीत को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे पंजाब के होशियारपुर से गिरफ्तार किया गया है।

पंजाब पुलिस ने वारिस पंजाब दे संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह और उसके साथियों पर 18 मार्च को कार्रवाई की थी। इस दौरान पुलिस ने उसके सैकड़ों साथियों और समर्थकों को गिरफ्तार किया था। हालांकि, अमृतपाल अपने कुछ करीबियों के साथ भागने में सफल हो गया था, जिनमें उसका मीडिया सलाहकार पप्पलप्रीत भी था। 28 मार्च तक पप्पलप्रीत के अमृतपाल के साथ फोटो वायरल होते रहे। उसके बाद पुलिस को सूचना मिली थी कि वह अमृतपाल से अलग हो गया है।

पप्पलप्रीत पर यूएपीए समेत पहले से कई मामले दर्ज हैं। उसे 2015 में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से संबंध होने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। उस पर देशद्रोह के तहत भी मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद पप्पलप्रीत को 2016 में भी गिरफ्तार किया गया था।

[irp cats=”24”]

इस बीच सोमवार को पंजाब और दिल्ली पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन चलाकर पप्पलप्रीत को पंजाब के होशियारपुर से गिरफ्तार कर लिया है। पंजाब पुलिस महानिदेशक आज अमृतसर के दौरे पर हैं। पंजाब पुलिस आज शाम को इस संबंध मे अधिकारिक जानकारी दे सकती है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय