Saturday, April 19, 2025

एएमयू के छात्रों ने फिलिस्तीन के समर्थन में लगाये नारे, भाजपा ने बताया देशद्रोह

लखनऊ। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्रों के एक गुट ने फिलिस्तीन के समर्थन में प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की है। नारेबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने कड़ी आपत्ति जताई है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा विदेश नीति के मसले पर भारत के पक्ष से अलग अपनी निजी राय रखना देशद्रोहिता है।

उन्होंने कहा कि एएमयू के छात्रों ने फिर देश से ऊपर मजहब को रखा है और आतंक के पक्ष में नारे उछाले हैं। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक है। फिलिस्तीन और इजराइल के विवाद में जिस तरह से आतंकी हमला किया गया है। भारत की सरकार ने इजराइल सरकार के पक्ष में अपना पक्ष व्यक्त किया है।

राकेश त्रिपाठी ने कहा कि ऐसे मसले जिसमें विदेशनीति का मसला जुड़ा हो भारत के पक्ष से अलग होकर अगर कोई भारतीय नागरिक अपनी राय व्यक्त करता है तो यह देशद्रोह का मामला बनता है। इस पूरे मामले का और वहां के जिला प्रशासन को परीक्षण करना चाहिए और जो दोषी हों उनके विरूद्ध कठोर से कठोर कार्रवाई करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें :  बस्ती : मड़वा नगर में देह व्यापार का भंडाफोड़, 9 महिलाएं और 6 पुरुष गिरफ्तार
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय