Friday, March 14, 2025

मुज़फ्फरनगर में मकान के मुख्य दरवाजे पर लगा दी आग, माहौल बिगाड़ने की कोशिश

मोरना: ककरौली थाना क्षेत्र के जानसठ मार्ग पर स्थित गांव खाईखेड़ा में एक मकान के मुख्य द्वार पर आग लगाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

गांव खाईखेड़ा में शोकिंन्द्र सैनी की अनुपस्थिति में उनकी पत्नी लीला देवी घर पर थीं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, लीला ने सुबह-सवेरे मुख्य द्वार के किवाड़ों को जला हुआ देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई और इसे दो समुदायों से जोड़ने की कोशिश की गई।

थाना प्रभारी निरीक्षक जयसिंह भाटी ने बताया कि शनिवार की सुबह किवाड़ जल जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। आग लगने के कारण की जांच की जा रही है और आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों का रिकॉर्ड देखा जा रहा है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय