Saturday, May 10, 2025

देवबंद में खेत में पानी चलाने को लेकर हुए विवाद में एक बुजुर्ग की पीट- पीटकर हत्या, दो बेटे घायल 

देवबंद (सहारनपुर)। चंदेना कोली गांव में खेत में पानी चलाने को लेकर हुए विवाद में एक बुजुर्ग ऋषिपाल (69) की पीट- पीटकर हत्या कर दी गई। जबकि उसके दो बेटे घायल हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से सभी आरोपी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
चंदेना कोली गांव निवासी मनोज और सतीश पक्ष के बीच खेत में पानी चलाने को लेकर जमकर विवाद हो गया। दोनों में कहासुनी के बाद गाली- गलौज हो गई। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। दोनों ओर से लोग लाठी डंडे लेकर एक दूसरे पर हमलावर हो गए। मारपीट में मनोज, उसका भाई मनीष और पिता ऋषिपाल घायल हो गए। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया।
जिसके बाद पुलिस ने घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से नाजुक हालत के चलते ऋषिपाल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने मनोज की तहरीर पर सेठी, कुणाल और अनिल सहित पांच लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ देवबंद रामकरण का कहना है कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी गई, लेकिन वह फरार मिले। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय