Saturday, April 26, 2025

नोएडा में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना, शख्स ने गौ-माता के साथ की दरिंदगी

नोएडा। थाना फेस-दो क्षेत्र के सेक्टर-110 में रहने वाले एक व्यक्ति ने मानवता को शर्मसार करने वाली हरकत की। वह गौ-माता के साथ बलात्कार करते हुए देखा गया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर थाने में बैठाय है। कई हिंदू संगठन के लोगों ने दरिंदे को फांसी की सजा देने की मांग की है। इस मामले को लेकर नोएडा शहर में कई तरह की चर्चाएं व्याप्त है।
थाना फेस-2 के प्रभारी निरीक्षक विंध्याचल तिवारी ने बताया कि एक महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 10 अक्टूबर को 2 बजे किसी व्यक्ति ने उनका दरवाजा खटखटाया। आवाज सुनकर जब उसने गेट खोला तो कृष्ण भोजनालय के मालिक मनीष चौहान ने उन्हें बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति जिसका नाम पंचदेव बताया जाता है, उक्त व्यक्ति ने उनकी गौ- माता के साथ दुष्कर्म करते हुए देखा गया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि महिला की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि आरोपी को हिरासत में लिया गया है। उससे घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय