Monday, April 28, 2025

अनिल यादव बने डीसीपी सेंट्रल जोन, राम बदन सिंह को हटाने को लेकर चर्चा

नोएडा। पुलिस कमिश्नरेट में आज बड़ा फेरबदल हुआ है। पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) राम बदन सिंह को हटाकर उन्हें प्रतीक्षारत किया गया है, जबकि उनकी जगह डीसीपी यातायात अनिल यादव को डीसीपी सेंट्रल जोन बनाया गया है।

पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि अपर पुलिस उपायुक्त महिला सुरक्षा प्रीति यादव को पुलिस उपायुक्त ट्रैफिक के पद पर तैनात किया गया है।

राम बदन सिंह के डीसीपी सेंट्रल जोन से हटाए जाने पर पुलिस विभाग और यहां के लोगों में तरह-तरह की चर्चा है। राम बदन सिंह पूर्व में वर्ष 2002 तक यहां पर पुलिस उपाधीक्षक के रूप में कार्य कर चुके हैं, तथा उनके कार्य की अब तक लोग प्रशंसा करते हैं। डीसीपी सेंट्रल जोन रहते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण खुलासे करने में अहम भूमिका निभाई थी।

[irp cats=”24”]

उनके हटाए जाने को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। कुछ लोगों का कहना है कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों के चल रहे धरना-प्रदर्शन और उन्हें नियंत्रित न कर पाने में विफल रहने के चलते उन्हें हटाया गया है। वहीं कुछ लोग एक पूर्व मंत्री के प्रकोप को उनके हटाये जाने का कारण बता रहे हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय