Wednesday, April 2, 2025

नोएडा की हाईराइज सोसायटी में एक और खुदकुशी, 17वें फ्लोर से कूदकर महिला ने दी जान

नोएडा। मानसिक रूप से अस्वस्थ एक महिला ने हाईराइज सोसायटी के 17वें फ्लोर से कूदकर आत्महत्या कर ली। यह घटना मंगलवार की सुबह छह बजे की बताई जा रही है। घटना के वक्त घर में सभी लोग सो रहे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के मुताबिक नोएडा के सेक्टर-119 स्थित आम्रपाली प्लेटिनम सोसायटी में रहने वाली महिला ने फ्लैट की बालकनी से कूदकर आत्महत्या कर ली। महिला की पहचान रीना (41) के रूप में हुई है।

घटना के समय परिवार के सभी लोग घर में मौजूद थे। महिला मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं थी। काफी समय से उसका इलाज चल रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों से मामले में पूछताछ की जा रही है।

डीसीपी हरीशचंद्र ने बताया कि सेक्टर-119 की एफ-टावर की 17वीं मंजिल पर महिला परिवार के साथ रहती थी। महिला के चार बच्चे हैं। सभी लोग फ्लैट में रहते हैं।

पुलिस ने बताया कि सभी रात में खाना खाकर सो गए। सुबह करीब छह बजे महिला बालकनी में आई। इसके बाद वहां से छलांग लगा दी।

महिला कॉमन एरिया में गिरी। आवाज सुनकर वहां मॉर्निंग वॉक कर रहे लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिवार और पुलिस को घटना की सूचना दी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय