Wednesday, May 21, 2025

मेरठ में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से बिजली घरों पर लटके ताले

मेरठ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उप्र लखनऊ के द्वारा बिजली कर्मचारियों एंव अभियन्ताओं की मांगों को लेकर गुरुवार रात 10 बजे से 72 घंटे की सांकेतिक हड़ताल जारी है।

हड़ताल का असर पश्चिमी यूपी के हर जिले में देखा जा रहा है। शहर से लेकर देहात तक हड़ताल का असर है। कई जिलों में अलग-अलग स्थानों पर घंटों से बिजली गायब है। जिससे लोगों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विद्युत ऊर्जा निगम प्रबंधन की नीतियों के खिलाफ विद्युत निगम के अधिकारी और कर्मचारियों ने अधीक्षण अभियंता सर्किल के चार डिवीजनों के 47 बिजली घरों पर आज शुक्रवार सुबह से बिजली आपूर्ति बंद कर तालाबंदी कर दी गई है। अधिकारी व कर्मचारी अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर एकत्रित हुए हैं।

बैठक करने के बाद चेतावनी दी गई कि यदि किसी भी प्रशासनिक अधिकारी ने विद्युत अधिकारी और कर्मचारी का उत्पीड़न किया तो जेल भरो आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।

 

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय