Sunday, April 27, 2025

मुज़फ़्फ़रनगर में ब्राह्मण कॉलेज में घुस गये असामाजिक तत्व,चला दी जेसीबी,लाखों का हुआ नुक़सान

मुजफ्फरनगर। नगर की प्रतिष्ठित संस्था ब्राह्मण कॉलेज की संपत्ति पर कुछ असामाजिक तत्व अवेध कब्जा करना चाहते हैं और उन्होंने जबरदस्ती स्कूल के फार्म हाउस में घुसकर लाखों रुपए के पेड़ काट लिए है वहां भराव कर प्लाटिंग करना चाहते हैं। इसकी शिकायत दी ब्राह्मण ट्रस्ट के लोगों ने जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी से की है।

 

[irp cats=”24”]

नगर के बीचों-बीच सोल्जर बोर्ड के सामने ब्राह्मण कॉलेज है। साकेत कॉलोनी में इसका फार्म हाउस है। ब्राह्मण समाज के लोगों का आरोप है कि नगर के बीचों-बीच स्थित इस फार्म हाउस पर दीवार तोड़कर जेसीबी लेकर कुछ लोग घुस गए। उन्होंने स्कूल के लाखों रुपए के कीमती पेड़ काट लिए और वहां भराव किया, जिसको लेकर यह चर्चा फैल गई कि शायद ब्राह्मण कॉलेज के फार्म हाउस में प्लाटिंग की जा रही है।

 

ब्राह्मण ट्रस्ट के संपत्ति प्रभारी योगेश शर्मा ने बताया कि कुछ असामाजिक तत्वों ने एम एम इंटर कॉलेज के फार्म में उत्तर दिशा से घुसकर दक्षिण छोर पर ट्रेक्टर और जेसीबी द्वारा भराव व समतल करके निशान लगाकर अवैध कब्जा करने की कोशिश की है।

 

उन्होंने बताया कि फार्म में जेसीबी द्वारा जितने भी हरे पेड़ थे वे काट लिए गए है। जिनमें कई पेड़ सागौन के थे। जिनकी कीमत 2 लाख रुपये थी। जिसकी वजह से दी ब्राह्मण ट्रस्ट व कॉलेज को भारी नुकसान हुआ है। आसपास के लोगों द्वारा इस संबंध में हमे अवगत कराया गया। जिसके पश्चात हम लोगों ने वहां जाकर देखा तो बात सत्य पाई गई। इसलिए हम चाहते है कि उक्त संपत्ति को नुकसान पहुचाने वाले असमाजिक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाए और साथ ही उन असमाजिक तत्वों से माल भी बरामद किया जाए।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय