Sunday, April 27, 2025

ससुर के शारीरिक उत्पीड़न से परेशान होकर महिला ने पति के साथ कलेक्ट्रेट में आत्मदाह करने की की कोशिश

शामली। जनपद के कस्बा बनत निवासी एक महिला ने ससुर के द्वारा कथित रूप से उत्पीड़न व संपत्ति से बेदखल किए जाने का आरोप लगाते हुए आज कलेक्ट्रेट परिसर में अपने पति के साथ आत्मदाह करने का प्रयास किया। कलेक्ट्रेट में मौजूद पुलिस कर्मियों ने उसके इस प्रयास को सफल कर दिया महिला का आरोप है कि उसकी जिंदगी उसके ससुर ने बर्बाद कर दी अब पति-पत्नी के अलावा करने के सिवा और कोई चारा नहीं है।

 

[irp cats=”24”]

शामली के कलेक्ट्रेट परिसर में उसे समय हंगामा खड़ा हो गया जब एक महिला जिसका नाम सुनीता है जो कस्बा बनत निवासी है वह अपने पति के साथ करीब 11:00 कलेक्ट पहुंची वहां उसने कलेक्ट्रेट परिसर में पति के सामने अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़क लिया तथा आग लगाने का प्रयास किया, तभी वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने महिला को पकड़ लिया तथा उसके हाथ से तेल का बर्तन छीन दिया महिला ने बताया कि उसके ससुर सेवा राम ने उनके पैतृक संपत्ति बेचकर रुड़की में मकान ले लिया तथा 6 साल से वही रहता है तथा उसके साथ लगातार बलात्कार करता चला आ रहा है महिला का कहना है की हद तो तब हो गई अपने एक अन्य साथी मुकाम सिंह के साथ संबंध बनाने के लिए उसे मजबूर किया। वह पहले भी अपने ससुर की इस करतूत को लेकर जिला अधिकारी को प्रार्थना पत्र दे चुकी है, लेकिन उसे पर कोई कार्रवाई नहीं की गई जिससे मजबूर होकर उसे यह कदम उठाना पड़ा।

महिला के पति शिवकुमार राणा ने बताया कि उसके पिता की पहले से ही उसकी पत्नी के ऊपर बुरी नजर थी। वह उसे अपनी पत्नी से मिलने नहीं देता था लगातार कहीं सालों से वह उसकी पत्नी के साथ बलात्कार करता रहा है, तथा बाद में उसे संपत्ति से बेदखल कर दिया।अब उनके पास करने के अलावा और कोई दूसरा विकल्प मौजूद नहीं है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय