Friday, April 25, 2025

रायबरेली से भाजपा ने दिनेश प्रताप सिंह को बनाया प्रत्याशी, कांग्रेस को देंगे चुनौती

रायबरेली। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) ने कयासों को विराम देते हुए रायबरेली से अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। प्रदेश के राज्यमंत्री(स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह को पार्टी ने रायबरेली से टिकट दिया है। दिनेश प्रताप जिले में पार्टी के एक प्रमुख चेहरे हैं और 2019 के चुनाव में उन्होंने सोनिया गांधी को कड़ी टक्कर दी थी।

लोकसभा चुनावों के लिए प्रदेश की सबसे हॉट सीट पर भाजपा से लड़ने वाले दिनेश प्रताप सिंह योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल में राज्यमंत्री(स्वतंत्र प्रभार) हैं व उनके पास उद्यान व कृषि विपरण का कार्यभार है। वह तीसरी बार 2022 में स्थानीय निकाय से विधान परिषद सदस्य निर्वाचित हुए हैं। इसके पहले 2010 व 2016 में कांग्रेस के टिकट से वह विधान परिषद के सदस्य थे।

हालांकि 2018 में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ले ली। समाजवादी पार्टी से राजनीति सफ़र शुरू करने वाले दिनेश प्रताप के एक भाई विधायक व एक भाई जिला पंचायत अध्यक्ष रहे हैं। जिले के हरचंदपुर क्षेत्र के गुनावर कमंगलपुर के मूल निवासी दिनेश प्रताप के परिवार का जिले की राजनीति में खासा वर्चस्व है। भाजपा में शामिल होने के बाद पार्टी ने उन्हें सोनिया गांधी के ख़िलाफ़ 2019 में अपना प्रत्याशी बनाया। उन्होंने सोनिया गांधी की चुनावी रफ़्तार को रोकते हुए जीत के अंतर को काफ़ी कम कर दिया। अब पार्टी ने उनपर भरोसा जताते हुए दोहरा इनाम दिया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय