Sunday, May 19, 2024

मुज़फ्फरनगर में दूसरे दिन खुला खाता, चेयरमैनी के दावेदारों ने भरे पर्चे, अध्यक्ष-सभासद हेतु 381 पर्चे खरीदे गये

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मुजफ्फरनगर। नगर निकाय चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन जनपद में चेयरमैनी के तीन दावेदारों ने नामांकन पत्र भरकर चुनाव लडने का श्रीगणेश किया। पहले दिन कोई भी पर्चा नहीं भरा गया, लेकिन दूसरे दिन खाता खुल पाया। अध्यक्ष व सभासद पद के चुनाव लडने के इच्छुक नेताओं ने दूसरे दिन 381 नामांकन पत्र खरीदें, जबकि पहले दिन 243 नामांकन पत्र बिके थे। इस प्रकार अभी तक दो दिनों में 624 पर्चे बिक चुके हैं।

कचहरी परिसर में मुजफ्फरनगर नगरपालिका के पर्चे भरे जा रहे है, जबकि सदर तहसील में पुरकाजी व चरथावल नगर पंचायत की नामांकन प्रक्रिया चल रही है। इसी प्रकार तहसीलवार नामांकन पत्र भरने का कार्य जारी है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

कचहरी में सिटी मजिस्ट्रेट कोर्ट में मुजफ्फरनगर नगर पालिका अध्यक्ष पद की नामांकन प्रक्रिया हो रही है, जिसमें आज 133 पर्चे बिके, जबकि बीते दिवस 95 पर्चो की बिक्री हुई थी। इस प्रकार दो दिनों में अध्यक्ष व सभासद के 228 दावेदारों ने पर्चे खरीदे, लेकिन किसी ने पर्चा नहीं भरा है।

 

तहसील सदर में नगर पंचायत पुरकाजी चेयरमैन के लिये निवर्तमान चेयरमैन जहीर फारूखी ने पर्चा भर दिया है, जबकि पुरकाजी में चुनाव लडने के दावेदारों ने अब तक 54 पर्चे खरीदे है, चरथावल में 45 पर्चे खरीदे गये और एक नामांकन पत्र दाखिल किया गया। खतौली में कुल 73 पर्चे बिके और एक ने पर्चा भरा। जानसठ में 57, मीरांपुर में 52 व भोकरहेडी में 18 पर्चे बिके। उधर पालिका में नो ड्यूज लेने वालों की भीड लगी रही।

बुढाना में अध्यक्ष पद हेतु सात तथा सदस्य पद के 42 नामांकन पत्र बिके
बुढ़ाना। 
 तहसील में नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन भारी भीड़ रही। तीन निकाय के अध्यक्ष पद हेतु सात नामांकन पत्र बिके। सदस्य पद के लिए 42 नामांकन पत्र बिके। नगर पंचायत सिसौली से अध्यक्ष पद के लिए दूसरे दिन भी किसी भी प्रत्याशी ने कोई नामांकन पत्र नहीं खरीदा।

नगर पंचायत बुढ़ाना के अध्यक्ष पद हेतु सुनीता पत्नी विनोद कुमार ने एक नामांकन पत्र खरीदा। नसरीन बानो पत्नी तोसीफ ने दो नामांकन पत्र खरीदे। बुढ़ाना से सदस्य पद हेतु 9 नामांकन पत्र खरीदे गए। नगर पंचायत शाहपुर के अध्यक्ष पद हेतु अन्य पिछड़े वर्ग हेतु आरक्षित सीट पर अध्यक्ष पद के लिए इलियास ने दो, कृष्णपाल ने एक तथा निपुर ने भी एक नामांकन पत्र खरीदा।

सदस्य पद हेतु शाहपुर से 26 दावेदारों ने नामांकन पत्र खरीदे। नगर पंचायत सिसौली के लिए अध्यक्ष के पद हेतु आज दूसरे दिन भी कोई नामांकन पत्र नही बिका। सदस्य पद हेतु सात दावेदारों ने नामांकन पत्र खरीदे।

निकाय चुनाव के लिये मतदाताओं को जागरूक करने को विचार गोष्ठी आयोजित
खतौली में
 श्री कुंद कुंद जैन इंटर कॉलेज में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के लिए मतदाताओं को जागरूक करने के लिए विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य अनुराग जैन ने बताया कि आगामी 4 मई को नगर पालिका परिषद के चुनाव के माध्यम से हम नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष व वार्ड सभासद का चुनाव करना है।

स्थानीय नगर पालिका नगर की साफ सफाई व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था व सड़क व्यवस्था का ध्यान रखती है। नगर का सौंदर्यीकरण करती है, नगर के विकास के लिए हमें स्वच्छ छवि वाले प्रत्याशियों का चयन करना चाहिए। हमें आसपास के गली मौहल्ले व कालोनी में अनिवार्य मतदान के लिए जागरूकता लानी है।

युवा वर्ग का सहयोग अपेक्षित होता है। 18 वर्ष के बालक बालिका अपना वोट अवश्य बनवाएं। सरकार चुनाव व्यवस्था के लिए बड़ी धनराशि खर्च करती है। मतदान करके हमें जिम्मेदार नागरिक  होने का बोध होता है। मतदान के प्रति हमें उदासीनता नहीं सजग बनना है।

इस अवसर पर दलीप सिंह, विकास मोतला चंदन शर्मा राजकुमार जैन, जेपी गौतम, सत्येंद्र मलिक, डॉ. अमित जैन, अजय जैन, डॉ. महेंद्र पांडे, मोनिका शर्मा, संध्या नागर, प्रियंका जैन, लवी, नूतन देवी, रजनी जैन, गौरव, मनोज, पायल, इंदु जैन आदि का सहयोग रहा।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय