Friday, May 9, 2025

नोएडा में होटल के कमरे में RSS नेता की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

नोएडा। होटल के कमरे में RSS नेता की मौत से हड़कंप मच गया।

दरअसल मूल रूप से जौनपुर के रहने वाले आरएसएस नेता सेक्टर-51 में स्थित एक होटल में रुके हुए थे। बीती रात को उनकी संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। उनका उपचार के लिए कैलाश अस्पताल में एडमिट करवाया करवाया गया, लेकिन वहां पर डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बताया कि जौनपुर के रहने वाले फूलचंद नामक एक व्यक्ति सेक्टर-51 में स्थित एक होटल में रुके हुए थे। देर रात को उन्हें गंभीर हालत में कैलाश अस्पताल में एडमिट करवाया गया। जहां पर डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में हार्ट अटैक का मामला प्रतीत होता है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चल पाएगा। पुलिस के द्वारा मामले की जानकारी फूलचंद के परिजनों को दे दी गई है। जानकारी मिली है कि फूलचंद आरएसएस नेता थे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय