Saturday, March 29, 2025

बागपत में नवनियुक्त 39 लेखपालों को नियुक्ति पत्र किए गए वितरित

बागपत। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत चयनित लेखपालों को सांसद डॉक्टर राजकुमार सागवान, विधायक छपरौली डॉक्टर अजय कुमार तोमर ने कलेक्ट्रेट सभागार में नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।

 

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा जनपद बागपत के 39 नवनियुक्त लेखपाल चयनित किए गए हैं। जिन्हें आज कलेक्टर सभागार में नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उनसे यह भी कहा गया कि आज ही अपनी तहसील में पहुंचकर अपनी योगदान आख्या दें। नियुक्ति पत्र पाकर नवनियुक्त लेखपालों के चेहरे खुशी से खिलखिला उठे।

 

बड़ौत तहसील को 23 ,बागपत तहसील को 12, खेकड़ा तहसील को चार लेखपाल दिए गए हैं। जिससे लेखपाल संबंधित कार्यों में और तीव्रता आएगी और कार्य कुशलता और सरलता और समय अंतर्गत होने में इससे लाभ प्राप्त होगा।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व पंकज वर्मा, अपर जिलाधिकारी न्यायिक सुभाष सिंह समस्त एसडीएम आदि उपस्थित रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय