Saturday, April 26, 2025

कुंभ : ग गे गो स सा सी सू से सो दा आदि…जाने कैसा रहेगा 2024 का राशिफल….?

जनवरी- स्वजनों से आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतें। शुभ कार्यं सम्पादित होंगे। व्यापारिक सफलताएं, मानसिक चिन्ताएं प्रबल होगी। दैनिक क्रियायें अव्यवस्थित होंगी। रोजी-रोजगार व्यापार में रुकावट, अधिक भय से अल्प लाभ जिससे मन खिन्न रहेगा।

फरवरी- कार्य क्षेत्र में प्रगति का अनुभव करेंगे। आकस्मिक अन्न द्रव्य का लाभ, सांसारिक भोग-विलासिता में रुचि की वृद्धि। विरोधियों का शमन होगा। भाग्योदय होगा, उन्नति के द्वार खुलेंगे। क्रोध जोश की वृद्धि होगी। स्त्री पक्ष से मतभेद की स्थिति बनेगी। यश बढ़ेगा।

मार्च- पारिवारिक सदस्यों में परस्पर सहयोग की भावना रहेगी। आपको अपनी की गई गलतियों का परिणाम भुगतना पड़ेगा। दाम्पत्य जीवन सुखमय बीतेगा। सत्पुरुष से मेल जोल बढ़ेगा, जिससे उन्नति के मार्ग खुलेंगे। नौकरी व व्यवसाय में पदोन्नति, आर्थिक तंगी रहेगी।

[irp cats=”24”]

अप्रैल- इस माह साहस एवं पराक्रम के द्वारा कठिन कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे। आध्यात्मिक ज्ञान का विकास होगा। गलतियों में सुधार करना आपके लिये लाभदायक होगा। धन संपत्ति के विवाद में विजय प्राप्त करेंगे। व्यापार पर ध्यान दें। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

मई- नवीन व्यापार की शुरुआत होगी। अपने प्रयत्नों के द्वारा आप सफल होंगे। नौकरी में उन्नति के योग है। सहयोगियों से सहयोग मिलेगा। रोग, ऋण, शत्रु का शमन होगा। प्रबल बाधा का अन्त होगा। पारिवारिक उत्तरदायित्व की वृद्धि, भय, संशय आदि से बचते हुए आवश्यक कृत्यों का निर्वाह करें।

जून- सभी विपत्ति बाधाओं का निवारण होगा। धर्म कार्यों में आस्था, साहस व पराक्रम में वृद्धि, शारीरिक सुख, सन्तान पर अधिक व्यय होगा। अनावश्यक खर्चों में वृद्धि, पठन-पाठन में रुचि की वृद्धि होगी। माह के उत्तराद्र्ध में कुटुम्बियों से झगड़ा। रोजगार में विघ्न, स्थान परिवर्तन होगा, नये पद की प्राप्ति होगी। विवाद से बचें।

जुलाई- गुरुजनों का सहयोग आपके लिये शुभ है। सुख का अहसास होगा। नये-नये शुभ समाचार प्राप्त होंगे। मन प्रसन्न रहेगा। मित्रों से वाद-विवाद, बौद्धिक विकास, कार्य क्षेत्र का विकास, धन की वृद्धि, यात्रा से सुख की प्राप्ति। वाहन दुर्घटना से सावधान रहें।

अगस्त- विभिन्न परिस्थितियों में सुधार, आमोद-प्रमोद के साधन बढ़ेंगे, श्रेष्ठजनों का परामर्श लाभप्रद होगा। भावुकता पर नियंत्रण रखें। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा। अकारण वाद-विवाद उत्पन्न होगा। आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा। धार्मिक कार्यों का सम्पादन होगा।

सितम्बर- मान-सम्मान एवं पद-प्रतिष्ठा  की वृद्धि, महत्वपूर्ण कार्यों का सम्पादन करेंगे। स्वार्थी लोगों से बचकर रहें। व्यापार में कुछ परिवर्तन होगा। लाभ की आशा अधिक है। व्यापार पर ध्यान केन्द्रित करें। व्यापार में कुछ परिवर्तन होंगे। वाहन भावनादि का सुख मिलेगा।

अक्टूबर- इस माह पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। आरोग्य सुख सम्मान की वृद्धि, व्यापार में धीमी गति से प्रगति होगी। बुद्धि विवेक प्रतिभा का विकास होगा। नौकरी में पदोन्नति सुखद, यात्रायें करनी पड़ सकती है। आय से व्यय अधिक, मन अशान्त रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

नवम्बर- आपके विचारों में नई चेतना का विकास होगा। मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार में सफलता की प्राप्ति होगी। निकटवर्ती संबंधी व मित्रों से मन मुटाव क्रोधावेश की वृद्धि होगी। परीक्षा प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति होगी। मान-सम्मान, पद प्रतिष्ठा की वृद्धि, देवार्चन से विशेष लाभ। राहु का जप करें।

दिसम्बर- यह माह आपके लिये शुभाशुभ मिश्र फलकारक है। भोजन शयनादि का उत्तम सुख प्राप्त होगा। उत्तराद्र्ध में आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। व्यापार में उन्नति, प्रतिष्ठा की वृद्धि। वाणी में कठोरता से बने काम बिगड़ेंगे। पारिवारिक व मानसिक क्लेश, गुरु और राहु का जप करायें। यात्रा में सुख। मान-सम्मान पद प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय