Saturday, May 11, 2024

मीन : दी दू दे दो चा ची थ था झ आदि….जाने कैसा रहेगा 2024 का राशिफल….?

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

जनवरी- यह माह शुभ है, पारिवारिकजनों का सहयोग प्राप्त होगा। विद्याध्ययन में श्रमानुकूल सफलता प्राप्त होगी। व्यापार में लाभ मिलेगा। धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। वाद-विवाद एवं झगड़े झंझटों से बचने का प्रयास करें। कार्य शैली में बदलाव। प्रतिष्ठा कमजोर होगी।

फरवरी- रोजी-रोजगार व्यापार में अल्प लाभ, सत्परामर्श से लाभ, शुभ कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे। अधीनस्थ लोगों से सामंजस्य बनाये रखें। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। अधिकारियों से संबंध उत्तम बनेंगे। क्रोध पर संयम रखें लाभ होगा। उत्तम भोजन का अवसर प्राप्त होगा।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

मार्च- पारिवारिक सुख मध्यम, सन्तान का सुख व सहयोग, सामाजिक, राजनैतिक सम्पर्क का प्रभाव व लाभ मिलेगा। पहले से चल रही व्यापारिक योजनायें सफल होगी। नौकरी पेशा वालों के लिए यह माह शुभ है। साहस व पराक्रम की वृद्धि व धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

अप्रैल- मासारम्भ में सुख साधनों की उपलब्धता में वृद्धि होगी। स्त्री पक्ष कुछ कमजोर रहेगा। राजकीय सहायता प्राप्त होगी। व्यापार उद्योग धन्धों में प्रगति। अन्न धन नये वस्त्र आदि का लाभ होगा। यात्रा में कष्ट संभव है।

मई- मासारम्भ में सुख शान्ति नियमित, आमदनी की वृद्धि का मार्ग प्रशस्त, दूसरों की भलाई-बुराई से आपको क्या लेना-देना है। आलोचनात्मक संबंधों से दूर हो जायें, यह आपके लिये हितकर होगा। विद्यार्थियों को कठिन परिश्रम से सफलता मिलेगी। अत: बजरंग बली जी के दर्शन करें। लाभ मिलेगा।

जून- धार्मिक यात्रायें करेंगे जो कि मन को अत्याधिक प्रसन्न रखेगी। खर्च की अधिकता से व्यापार का सन्तुलन बिगड़ेगा। धन की कमी महसूस करेंगे। साहित्य संगीत से आनंद का अनुभव करेंगे। इष्ट मित्रों से लाभ प्राप्त होगा। रिश्तेदारों से नजदीकियां बढ़ेगी। स्त्री व संतान सुख मिलेगा। धर्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। व्यापारिक स्थितियां सुधरती मिलेगी।

जुलाई- इस माह वैचारिक शक्ति की परिपक्वता से बिगड़े काम बनेंगे। सहयोगियों से वाद-विवाद, भाइयों से असहयोग, शत्रुओं का भय, व्यापार में साधारण लाभ, धर्म परोपकार में वृद्धि के योग है। मन प्रसन्न रहेगा। धन हानि की संभावना है।

अगस्त- विवादास्पद मामलों में विजयी होंगे। शुभ कार्यों का सम्पादन होगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव वाली स्थिति, आमोद-प्रमोद के साधन बने रहेंगे। अनावश्यक खर्चों में वृद्धि, आर्थिक समस्याओं का निवारण होगा। मन शान्त व प्रसन्नचित्त रहेगा। यात्रा कष्ट संभव है।

सितम्बर- कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी। परीक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। शत्रुओं की वृद्धि होगी।  कौशल से विजय प्राप्त करेंगे। माता पक्ष से विशेष लाभ होगा। तीर्थयात्रा के अवसर प्राप्त होंगे। मन प्रसन्न रहेगा। धनलाभ पारिवारिक सुख उत्तम रहेगा।

अक्टूबर- यह माह  आय व्यय के मामले में सामान्य है। खान-पान भी ठीक रहेगा। रोग व्याधियां नियंत्रण में रहेगी। धन संचय, परिवार सुख, भोजन, शयन की व्यवस्था उत्तम रहेगी। शरीर में नई चेतना का विकास होगा।

नवम्बर- इस माह बुद्धि को स्थिर रखें तो लाभ होगा। अधिकारियों से संबंध बनाये रखें। वैसे इष्ट मित्रों व रिश्तेदारों से लाभ की आशा कर सकते हैं। संकल्प लिए गए कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। उन्नति के मार्ग खुलेंगे। रोजी-रोजगारों में उन्नति होगी। जायदाद में विवाद संभव है।

दिसम्बर- नेतृत्व शक्ति का विकास होगा। गृहस्थ सुख सुविधाओं की पूर्ति होगी। व्यापारिक उन्नति की पूर्ति होगी। भाग्योन्नति के मार्ग खुलेंगे। साज-सज्जा के कार्यों में इस माह आपका अत्यधिक समय व्यतीत होगा। रोगों, कष्टों से मुक्ति मिलेगी। भौतिक सुख सुविधा मिलेगी। भोजन में असुविधा, अशुभ कार्यों में झुकाव होगा। घर का सुख

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय