Tuesday, April 22, 2025

केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के बेटे का शस्त्र लाइसेंस निलंबित

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में हुई विनय श्रीवास्तव की हत्या के मामले में केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर के बेटे विकास किशोर का शस्त्र लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। पुलिस की रिपोर्ट के बाद जिला प्रशासन ने यह कदम उठाया है।

जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर के बेटे विकास किशोर के घर पर एक सितंबर को विनय श्रीवास्तव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने विनय के तीन दोस्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। वहीं, पुलिस की जांच में पता चला था कि विनय की हत्या विकास किशोर के लाइसेंसी पिस्टल से हुई थी।

इसके बाद पुलिस ने गहनता से जांच की और विकास के शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की रिपोर्ट बुधवार को जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार को सौंपी थी। इसे संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी ने विकास का शस्त्र लाइसेंस निलबिंत कर दिया है। इसके अलावा कोर्ट में कानूनी प्रक्रिया के तहत नोटिस देकर निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें :  "नोएडा से लापता छात्र दिल्ली रेलवे स्टेशन से मिला, पढ़ाई के दबाव से था परेशान"
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय