Sunday, May 18, 2025

मेरठ में रंगदारी मांगने के मामले में तीन पर मुकदमा दर्ज,तलाश जारी

मेरठ। ब्रह्पुरी थाना क्षेत्र के राशिद नगर के रहने वाले पेंट्स कारोबारी हाजी जाहिद अल्वी से एक लाख रुपए की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपी मुर्करम,सोजी, बब्लू एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।

 

पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है। पीड़ित हाजी जाहिद अल्वी ने बताया कि बीते रात अपने मकान के बाहर खड़े थे। तभी तीनों युवकों ने गाली- गलौज मारपीट करने लगे। विरोध करने पर एक लाख रुपए मांगकर तमंचे से फायरिंग कर दी।

 

स्थानीय लोगों की भीड़ जमा होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। ब्रह्मपुरी सीओ संतोष सिंह का कहना है कि रंगदारी व मारपीट का केस दर्ज किया गया है। तीनों आरोपियों की तलाश की जा रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय