Saturday, May 10, 2025

नोएडा में प्रेमिका के दोस्त पर तेजाब फेंका, गिरफ्तार

नोएडा। थाना फेस-3 क्षेत्र के सेक्टर-67 के पास एक तरफा प्रेम में पागल एक युवक ने अपनी कथित प्रेमिका के दोस्त के ऊपर तेजाब फेंक दिया। अत्यंत गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
थाना फेस-3 के प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र में स्थित एक फैक्ट्री में ललित, करन मौर्य और एक युवती एक साथ काम करते थे। युवती से करम मौर्य प्यार करता है। उस युवती से ललित भी एकतरफा प्यार करता है। इस बात को लेकर दोनों के बीच पूर्व में विवाद हुआ।

इस बात की जानकारी जब फैक्ट्री वालों को हुई तो उन्होंने तीनों को फैक्ट्री से बाहर निकाल दिया। उन्होंने बताया कि बीती रात को ललित ने करम मौर्या के ऊपर सेक्टर-67 के पास तेजाब फेंक दिया। उन्होंने बताया कि उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने आरोपी ललित को गिरफ्तार कर लिया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय