Tuesday, April 22, 2025

नोएडा में पिता का दोस्त बनकर महिला से 15 हजार की ठगी

नोएडा। थाना सेक्टर-24 क्षेत्र के सेक्टर-23 में रहने वाली एक महिला से अज्ञात साइबर ठगों ने उसके पिता का दोस्त बनकर 15 हजार रुपए की ठगी कर ली।
थाना सेक्टर-24 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि सेक्टर-23 में रहने वाली श्वेता भारद्वाज ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनके अनुसार अज्ञात साइबर ठग ने उनसे संपर्क किया, तथा उसने कहा कि उसके पिता के दोस्त बोल रहा है। उसके पिता ने उसके खाते में कुछ पैसे डालने के लिए कहा है।

आरोपी ने पीड़िता के पिता का नाम लिया। उसने उसकी बात पर विश्वास कर लिया। उसने एक लिंक भेजा। जैसे ही पीड़िता ने लिंक को टच किया, ठगने उनके खाते से यूपीआई के माध्यम से 15 हजार रुपए निकाल लिया।

यह भी पढ़ें :  नोएडा में नैनीताल बैंक के साथ हुए साइबर फ्राड में विदेशी नागरिक समेत 4 गिरफ्तार
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय