Saturday, May 11, 2024

इंडियन इंडस्ट्री एसोसिएशन के अधिष्ठापन समारोह में आशीष जैन को चैप्टर शामली का चेयरमैन किया मनोनीत

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

शामली। इंडियन इंडस्ट्री एसोसिएशन के अधिष्ठापन समारोह में आशीष जैन को चैप्टर शामली का चेयरमैन मनोनीत किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय चेयरमैन नीरज संगल, डीएम रविन्द्र सिंह व पूर्व चेयरमैन अनुज गर्ग द्वारा उनको बैच लगाकर कार्यभार सौंपा गया। जिसमें उन्होने उद्यमियों के हितों में कार्य करने का संकल्प लिया।

गत शनिवार देर शाम शहर के कैराना रोड स्थित एक बारातघर में इंडियन इंडस्ट्री एसोसिएशन के अधिष्ठापन समारोह का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि डीएम रविन्द्र सिंह, आईआईए के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज संगल, एडीएम संतोष कुमार सिंह, पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल ने किया। युवतियों द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह ने कहा कि हिन्दुस्तान वैसे तो कृषि प्रधान देश है, लेकिन विकास टैक्स पर निर्भर है। इसलिए मैन्युफेक्चरिंग की इंपोटेंस सबसे ज्यादा है होती है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

यही कारण है कि केन्द्र और राज्य सरकार दोनों के स्तर पर उद्यमियों की समस्याओं को प्रमुखता के साथ लिया जाता है। उद्यमियों के लिए प्रदेश सरकार ने बहुत सी नीतियां बनाकर लाभ देने का काम किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज संगल ने कहा कि जो भी उद्यमी है, जो आगे बढ़े। सरकार की योजनाओं को उद्यमियों को पहुंचना है।

जिला स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर एक जुलाई से तो फ्री नम्बर जारी किया गया है। जिस पर उद्यमियों की समस्याओं का समाधान किया जायेगा। भारत सरकार और राज्य सरकार डिजिटल पर काम कर रही है। टेक्नोलॉजी का सहारा लिया जा रहा है। जिससे देश विदेश में निवेश कर सकते है। जूम प्लेटफार्म से उद्यमियों से जोड़ा जा रहा है। जहाँ समस्याओं का समाधान किया जाएगा। आज शासन और प्रशासन उद्यमियों के साथ है।

इस अवसर पर एसडीएम निकिता शर्मा, एसडीएम अपूर्वा शर्मा, डिप्टी कलेक्टर प्रतीक्षा सिंह, चेयरमैन अरविन्द संगल, प्रमोद सडाना, अशोक बंसल, आशीष जैन, भारत मित्तल, विशाल गुप्ता, सुधीर कुमार, अभिनव बंसल, निर्मल जैन, अशोक मित्तल, अनुज गर्ग, वेदप्रकाश आर्य, मुकेश कुमार, अंकित गोयल, मोहित जैन, राकेश गाजियाबाद, सुनील जैन बड़ौत, अनूप खन्ना सहारनपुर आदि मौजूद रहे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय