Sunday, May 19, 2024

संदिग्ध परिस्थितियों में आठ माह की गर्भवती की मौत, शव पंखे से लटका मिला

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मेरठ। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में एक गर्भवती की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। महिला का शव ससुराल में पंखे से लटका मिला। विवाहिता के मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर दी है।

मेरठ के कंकरखेड़ा में दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में एक आठ माह की गर्भवती का शव उसके कमरे में पंखे से लटका मिला। महिला के शव को पंखे से लटका देख ससुरालियों के भी होश उड़ गए थे। मगर मृतका के भाई ने आरोपी ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए थाने पर तहरीर दी है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

सरधना थाना क्षेत्र के गांव निवासी रोहित कुमार ने शनिवार शाम खाने पर तहरीर देते हुए बताया कि अपनी बहन की शादी लगभग 1 वर्ष पूर्व गोविंदपुर निवासी एक युवक से की थी। लेकिन 2 महीने बाद राजा ने विवाहिता के साथ अभद्रता शुरू कर दी थी। जिसको लेकर पूर्व में भी दोनों पक्षों में कई बार पंचायत हुई थी।

दो दिन पूर्व आरोपी ससुराल वालों ने विवाहिता से दस लाख रुपए व कार की मांग की। विवाहिता अपने कमरे में मौजूद थी। कुछ देर बाद ससुरालियों ने महिला को आवाज लगाई। लेकिन महिला के कमरे से आवाज नहीं आई। जिसके बाद उसे जाकर देखा तो महिला का शव पंखे से लटका हुआ था।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। वही विवाहिता के परिजनों का रोकर बुरा हाल है। कंकरखेड़ा साहब आबादी अजय कुमार जाना है की तैयारी मिल गई है तैयारी के साथ मामले की जांच का मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय