Monday, April 28, 2025

एशियन गेम्स : चीनी ताइपे ने भारतीय महिला फुटबॉल टीम को 2-1 से हराया

हांगझोऊ। भारतीय महिला फुटबॉल टीम को गुरुवार को 19वें एशियाई खेलों में ग्रुप बी के अपने शुरुआती मैच में चीनी ताइपे से 1-2 से हार का सामना करना पड़ा।

दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। शुरुआत में भारत ने चीनी ताइपे के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाया।

दूसरे हाफ में भारत के लिए अंजू तमांग ने 46वें मिनट में गोल दागा और टीम 1-0 की बढ़त दिलाई।

[irp cats=”24”]

करीब 68 मिनट तक भारत ने बढ़त बनाए रखी। हालांकि, मैच के आखिरी पलों में चीनी ताइपे ने दो गोल दागे और भारत को हार का सामना करना पड़ा।

चीनी ताइपे के लिए लाई ली चिन (69वें मिनट) और सू यू सुआन (86वें मिनट) में गोल किए और अपनी जीत पक्की की।

भारतीय महिलाओं का अगला मुकाबला रविवार को जियाओशान स्पोर्ट्स सेंटर स्टेडियम में थाईलैंड से होगा।

 

 

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय