Tuesday, April 29, 2025

रिजर्व पुलिस लाइन में एएसपी ने 19 महिला शक्तियों को किया सम्मानित

शामली: अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एएसपी द्वारा जिले की महिला पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों व समाजसेवियों को स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

 

शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक अभिषेक के निर्देशन में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पुलिस लाईन स्थित सभागार में महिला सशक्तिकरण से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा जिले की विभिन्न थानो व शाखाओं में सराहनीय कार्य करने वाली महिला पुलिस अधिकारियों महिला थाना प्रभारी मोनिका चौहान, महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन प्रभारी निधि चौधरी, समाजसेविका बीना अग्रवाल, डा. नीलम शुक्ला, वन स्टॉप सैंटर प्रभारी गजाला त्यागी, महिला हैंड कांस्टेबल, अंजू, कांस्टेबल नीतू, रेखा, प्रिति, राधिका, सोनिया, रविता, रीनु राठी, पूजा, पिंकी, रविता चौधरी, कुमकुम यादव, अनूप सिरोही, तोषी को अपर पुलिस महानिदेशक महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन द्वारा गूगल मीट के माध्यम से भेजे गए स्मृति चिन्ह व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय