Wednesday, May 14, 2025

नोएडा में भाजपा नेता सिंग्गा पंडित समेत कई के खिलाफ मारपीट का मुकदमा

नोएडा। थाना दादरी में एक व्यक्ति ने भाजपा नेता सहित दर्जन भर लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पीड़ित का आरोप है कि इन्होंने उसके घर में घुसकर मारपीट कर गाली-गलौज की।

थाना दादरी की प्रभारी सुजीत उपाध्याय ने बताया कि राज सिंह नामक व्यक्ति ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि तरुण शर्मा, संचित शर्मा उर्फ सिंग्गा पंडित तथा दर्जन भर अज्ञात लोग लाठी-डंडे से लैस होकर उसके घर पर आए।

पीड़ित का आरोप है कि इन लोगों ने लाठी-डंडे से उनके तथा उनके परिजनों के ऊपर एक राय होकर जानलेवा हमला किया। पीड़ित के अनुसार इस घटना में उनके परिवार के लोग तथा वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

उनका उपचार एक अस्पताल में चल रहा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी सिंग्गा पंडित भाजपा का नेता है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय