Tuesday, May 6, 2025

ग्रेटर नोएडा में पैसे के लेनदेन में दोस्त को फंसाने के लिए युवक ने खुद को मारी गोली

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा में बुधवार सुबह एक युवक को गोली लगने की सूचना पुलिस को मिली थी। शुरुआती जांच में पता चला है कि पैसे के लेनदेन को लेकर दोस्त और उसके परिवार पर दबाव बनाने के लिए युवक ने खुद को गोली मार ली है।

फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

जानकारी के मुताबिक पैसे के लेनदेन में एक युवक ने खुद को गोली मार ली और बाद में कहा कि उसको गोली दोस्त ने मारी है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट करवाया गया है। मामला दादरी थाना क्षेत्र का है।

शुरुआती जांच से पता चला है कि दोनों युवक में दोस्त थे। पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ और इस विवाद में गोली चली। पुलिस ने बताया कि यह घटना बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे की है।

पुलिस के मुताबिक ऋषभ गुप्ता अपने परिवार के साथ दादरी काठमंडी में रहता है। ग्रेटर नोएडा के थाना बादलपुर क्षेत्र अंतर्गत अछेजा गांव में रहने वाला तनुज नागर बुधवार की सुबह ऋषभ के घर गया था। पुलिस ने बताया कि दोनों के बीच पैसे लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा है। रुपए को लेकर ऋषभ के घर में दोनों दोस्तों के बीच विवाद हो गया।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, प्राथमिक जांच में ऐसा लग रहा है कि ऋषभ गुप्ता और उसके परिवार पर दबाव बनाने के लिए तनुज नागर ने खुद को गोली मार ली। तनुज ने अपने हाथ में गोली मारी। उसको गंभीर हालत में नवीन अस्पताल में एडमिट करवाया गया है।

फिलहाल तनुज की जान खतरे से बाहर है। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने मौके से फायर करने वाली पिस्तौल और गोली बरामद की है। पुलिस इस मामले में काफी गंभीरता के साथ जांच कर रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय