Thursday, April 24, 2025

मेरठ में घर पर बहन की डोली उठने से पहले उठी इकलौते भाई की अर्थी, शादी की खुशियां बदली मातम में………

मेरठ। तेज बुखार से इकलौते बेटे की मौत हो गई। मौत से घर में हाहाकार मच गया। घर पर बहन की डोली उठने से पहले इकलौते भाई की अर्थी उठी तो पूरे गांव में हाहाकार मच गया।

मेरठ जनपद के फलावदा में कस्बा निवासी बुखार से पीड़ित युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक चार बहनों का इकलौता भाई था। दो दिन बाद घर में बहन की शादी होने के चलते परिजनों में कोहराम मच गया। शादी की खुशियां मातम में तब्दील हो गईं।

जानकारी के मुताबिक, कस्बे के पैठ बाजार निवासी नेपाल के 21 वर्षीय पुत्र गौरव को तीन दिन पहले बुखार आया था। घर में शादी होने के चलते गौरव ठीक से बुखार का उपचार नहीं कर पाया। बताया गया कि गौरव बहन की शादी के कार्ड बांटने में व्यस्त था। नौ दिसंबर को गौरव की बड़ी बहन की शादी है। उसकी बहन की हापुड़ से बारात आनी है।
बताया गया कि गौरव तेज बुखार होने पर इलाज के लिए प्राइवेट चिकित्सक के यहां चला गया। चिकित्सक ने गौरव को ड्रिप्स लगा दी।

[irp cats=”24”]

ड्रिप्स लगने से गौरव की हालत और बिगड़ती चली गई। परिजन उसे लेकर मवाना पहुंचे, जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर मेरठ रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान गौरव की मौत हो गई।

वहीं, गौरव की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। बुखार से युवक की मौत की खबर फैलते ही चर्चा बन गई। परिजनों ने गमगीन माहौल में गौरव के शव का बृजघाट ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय